Maharajganj

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने विपक्षी दलों पर जमकर साधा निशाना,बोले समाजवादी पार्टी अपने मूल मंत्र को ही भूल गयी

 

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:  केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्षी दलों को जमकर घेरा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि एक भ्रष्टाचारी को बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों के लोग जोर-जोर से अपनी आवाज को रख रहे हैं। समाजवादी पार्टी अपने मूल मंत्र को ही भूल गयी। अब वह समाजवाद नहीं परिवारवाद के रास्ते पर चल रही है।अपने नाम मे समाजवादी लेकर चलने वाली इस पार्टी के शीर्ष नेता को समाज और जनता  की नही  परिवार की चिंता है। इसी पार्टी के एक नेता सनातन धर्म और राम चरित मानस पर आपत्ति जनक टिप्पड़ियां करते रहे किंतु सपा अध्यक्ष ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर कोई कार्यवाई नही की। सपा शासन काल मे अपराधी बेखौफ आतंक फैलाते रहे, आम जनता पर जुल्म करते रहे। महिलाये तक सुरक्षित नही थी।इन्ही के नेता ने कहा था बच्चे है गलतियां हो जाती है। ऐसे लोगो से राम राज्य की कल्पना नही की जा सकती। उन्हीने आगे कहा कि इंडी गठबंधन का काम है जितना लूट सको लूट लो।हर दिन नया झूठ बोलो। मोदी जी को गाली दो, देश को बदनाम करो, हिन्दू धर्म को गाली दो, जम कर घोटाला करो।जांच एजेंसियां जब नोटिस दे तो अनदेखी करो और कार्यवाई करे तो कोर्ट पहुँचो, कोर्ट भी फटकार लगाये तो विक्टिम कार्ड खेलो, जनता को गुमराह कर देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ, सारे चोर इकठ्ठे हो जाओ जोर जोर से बोलो छाती पीट कर बोलो कि भ्र्ष्टाचार बचाओ। इंडी गठबंधन की टोली को देखिए तो पता चलेगा कि जो भृष्टाचारी है ,जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल या बैल पर है वे ही भ्र्ष्टाचार बचाओ रैली कर रहे है। यह संदेश खाली पर चुप रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले भी कहा है कि 140 करोड़ की जनता जो उनके परिवार है उनके साथ जो भी भ्रष्टाचार हुआ है उसका एक-एक पैसा लौटना पड़ेगा। जिस कांग्रेस पार्टी के नेता दिल्ली में केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। वही कांग्रेस और विपक्ष के नेता भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए आज भ्रष्टाचारियों के साथ खड़े हैं। कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत न देकर जेल भेजने का काम किया है। जिस नैतिकता की बात केजरीवाल करते थे वहीं केजरीवाल रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार मिटाओ का नारा देते थे और कहते थे कि आरोप लगते ही पद को छोड़ देना चाहिए। आज उनके भ्रष्टाचार के गुरु लाल यादव हो गए हैं। इनका मत है जितना लूट सकते हो तो लूटो।

यह भी पढ़ें : मनरेगा में धांधली का कमाल,खरीफ़ के मौसम में उगाई जा रही रबी की फसल